*रायपुर : रायपुर संभाग की प्रधान पाठक पदोंन्नति आदेश 2-3 दिन में हो जायेगी जारी, सहायक फेडेरेशन प्रतिनिधि मंडल ने प्रांताध्यक्ष मनीष मिश्रा की अगुवाई में किया JD रायपुर से मुलाकात*
बलौदाबाजार (11।10।2022)। आज दिनांक 11/10/2022 को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांत अध्यक्ष मनीष मिश्रा के साथ रायपुर संभाग के सभी 5 जिलों के जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं विभिन्न पदाधिकारी साथ में प्रदेश मीडिया प्रभारी राजू लाल टंडन, महामंत्री छोटे लाल साहू, बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष कोमल साहू, सिमगा ब्लॉक अध्यक्ष नीलम वर्मा, भाठापारा ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद ध्रुव, अन्य जिले के पदाधिकारी और सहायक शिक्षक फेडेरेशन के सदस्यगण साथियों के साथ संयुक्त संचालक रायपुर कार्यालय में रायपुर संभागीय संयुक्त संचालक के कुमार सर से प्रधान पाठक पदोन्नति विषय पर मुलाकात की गई। जिसमे फेडेरेशन के द्वारा अन्य जिले में जारी हो रहे प्रधान पाठक पदोंन्नति और रायपुर संभाग अंतर्गत आने वाले जिले में जो रही लेट लतीफी की बात प्रमुखता से उठाया गया। जिसमें संभागीय संयुक्त संचालक द्वारा यह जानकारी दिया गया कि पदोन्नति आदेश दो तीन दिन में जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए सारी प्रक्रियाएं की जा रही है जिससे पदोंन्नति पस्चात पदोन्नत सहायक शिक्षको को किसी प्रकार की समस्या न हो।
Comments
Post a Comment