*छत्तीसगढ़ नियमित सर्व शिक्षक कल्याण संघ प्रांतीय पदाधिकारियो की मीटिंग सम्पन्न, संगठन को ससक्त और मजबूत करने, साथ ही नवचयनित शिक्षको की छोटी बड़ी सभी समस्याओं को उठाने लिया गया निर्णय*
10।10।2022(धमतरी) आज दिनांक 10।10।2022 सायं 7।30 को छत्तीसगढ़ नियमित सर्व शिक्षक कल्याण संघ के प्रांतीय पदाधिकारियो की आवश्यक बैठक वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से आयोजित किया गया। जिसमें लगभग सभी प्रांतीय पदाधिकारी और सभी संभागीय अध्यक्ष सम्मिलित हुए।मीटिंग में सवर्प्रथम प्रांताध्यक्ष दानेश्वर साहू एवं समस्त प्रांतीय पदाधिकारियो द्वारा विगत दिवस किये गए कार्यो की समीक्षा किया गया। जिसे और बेहतर बनाने और कमियों को दूर करने विचार रखा गया, सभी उपस्थित पदाधिकारियो द्वारा अपना अपना मत रखा गया जिसमें सभी के द्वारा चर्चा किया गया। बैठक में संगठन में साफ छवि वाले पदाधिकारियो को जोड़ने और उन्हें महत्ब देने कर चर्चा किया गया। प्रांताध्यक्ष दानेश्वर साहू ने कहा कि आगामी समय मे हमारे संगठन के कार्ययोजना ऐसे ही सर्वसम्मिति से बनाया जाएगा। साथ मे हमारा एक सूत्रीय प्रमुख लक्ष्य स्टाइपेंड़ मुक्त वेतन और परीविक्षा अवधि पूर्व की भांति 2वर्ष करवाना है। साथ मे समस्त जिलों में नवनियुक्त शिक्षको को होने वाली छोटी बड़ी समस्त समस्याओं से अवगत होकर या जानकारी मिलने पर उनका समाधान करने का प्रयास रहेगा। संगठन विस्तार के लिए हर जिले और ब्लॉक में समर्पित और सक्रिय शिक्षको का टीम बनाकर कार्यकार्रणी बनाने कार्य तेजी से किया जा रहा है।
Comments
Post a Comment