Posts

Showing posts from March, 2022

*भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय समय सारणी में परिर्वतन हेतु कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन**(शिक्षक संलग्निकरण समाप्ति और संभागीय संचालक को जल्द से जल्द पदोन्नति प्रस्ताव भेजने हेतु भी किया गया चर्चा)*

Image
बलौदाबाजार (21.03.2022) आज दिनांक 21.03.2022 को छत्तीगसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिला इकाई के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को भीषण गर्मी के चलते विद्यालय समय सारणी में परिवर्तन करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया। फेडरेशन के कार्य. जिलाध्यक्ष लोकनाथ सेन, बलौदाबाजार ब्लाक सचिव पंकज सोनी एवं कोषाध्यक्ष टीकेश्वर कनौजे द्वारा सर्वप्रथम जिला शिक्षा अधिकारी सी.एस. ध्रुव सर से मुलाकात करके भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय में बच्चों के तबियत खराब होने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए समस्त विद्यालयों को सुबह पाली में संचालित करने हेतु निवेदन किया गया। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि विद्यालय आगामी 1 अप्रैल से प्रातः कालिन संचालन किये जाने संबंधित आदेश पूर्व में ही जारी किया जा चूका है। इसमें परिवर्तन के लिए अलग से आदेश शासन के निर्देश पर ही जारी किया गया जा सकता है। फेडरेशन के द्वारा छ.ग. शासन के द्वारा जारी संलग्निकरण समाप्ति आदेश के जिले में पालन करने हेतु विषय रखा गया जिसमें बताया गया कि एकल शिक्षकीय, अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को छोड़कर बांकी के ...

*बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा सहायक शिक्षक वेतन विसंगति के मुद्दे को उठायेंगे विधानसभा में, जिला मुख्यायल में शिक्षक सदन के लिए भी जल्द आबंटन होगी स्थान*

Image
बलौदाबाजार (21.03.2022)। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिला इकाई बलौदाबाजार भाठापारा के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा सहायक शिक्षकों के एक सूत्रीय मांग वेतन विसंगति के समर्थन के लिए बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा से मुलाकात किया गया। जिसमें प्रतिनिधि मण्डल द्वारा विधायक महोदय को प्रदेश भर के सहायक शिक्षकों को समानुपातिक वेतन न मिलने के कारण प्रतिमाह 12,000-18,000रू. तक नुकसान की बात बताई गई जिस पर शर्मा जी द्वारा इस विषय को आगामी विधानसभा सत्र में प्रश्नकाल में रखने की बात कहीं गई।  छ.ग. सहायक शिक्षक फेडरेशन द्वारा बलौदाबाजार-भाठापारा जिला मुख्यालय होने के कारण शिक्षक संगठनों के द्वारा समय-समय पर प्रमुख बैठकों और छात्रहित में किये जाने वाले रचनात्मक कार्यों से अवगत कराया गया साथ ही बताया गया कि इन बैठकों और कार्यक्रमों के के लिए शिक्षकों द्वारा विभिन्न सामुदायिक एवं शासकीय भवनों का उपयोग किया जाता है परन्तु कई बार कार्यक्रम की अधिकता के कारण स्थान उपलब्ध न होने के कारण उद्यान, मैदान या खुले आसमान के नीचें भी बैठकों का आयोजन करना पड़ता है। अतः एक शिक्ष...

*सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति के मांग को लेकर फिर से आवाज होने लगी बुलंद, फेडरेशन द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन*

Image
बलौदाबाजार।(20.03.2022) छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बलौदाबाजार आगमन पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर करने के मांग को पुनः उठाया गया । मुख्यमंत्री के बलौदाबाजार आगमन पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिला सचिव संतकुमार साहू, जिला कार्य. अध्यक्ष लोकनाथ सेन, बलौदाबाजार अध्यक्ष मनोज साहू के नेतृत्व में मुलाकात करके पुरानी पेंशन बहाल करने के ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री महोदय को धन्यवाद ज्ञापन किया गया साथ ही फेडरेशन के वेतन विसंगति की मांग को उठते हुए अवगत कराया गया कि जब तक सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर नहीं किया जायेगा इसका असर पुरानी पेंशन, महंगाई भत्ता, गृहभाड़ा भत्ता सभी में पड़ेगा।  फेडरेशन द्वारा कहा गया कि यदि हमारा वेतन ही समानुपातिक नहीं रहा इसमें प्रतिमाह औसतन 14 से 18 हजार का नुकसान हो रहा है तो यदि हमें इसी के आधार पर पुरानी पेंशन में भी भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ेगा। वहीं मुल वेतनमान कम होने के कारण सहायक शिक्षकों को मिलने वाले पुरानी पेंशन के साथ ही, महंग...

*सहायक शिक्षकों का वेतन विसंगति दूर करना हमारी पहली प्राथमिकता, लेकिन अन्य समस्याओं को भी समय-परिस्थिति के हिसाब से उठाना भी जरूरी: मनीष मिश्रा*

Image
बलौदाबाजार। (06।03।2022) छ ग सहायक शिक्षक फेडरेशन बलौदाबाजार  भाठापारा जिले के स्थानीय पदाधिकारियों और शिक्षको से मुलाकात करने प्रान्ताध्यक्ष मनीष मिश्रा, प्रान्तीय सचिव सुखनंदन यादव, प्रान्तीय महासचिव कौशल अवस्थि एवं आलोक त्रिवेदी का जिला में आगमन हुआ। जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के स्थानीय बी.आर.सी. सभाकक्ष में स्वागत समारोह एवं सभा का आयोजन किया गया। जिले में सर्व प्रथम आये हुए प्रान्तीय पदाधिकारियों द्वारा माता सरस्वती के छायाचित्र में पूजा अर्चना करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसके पश्चात जिला अध्यक्ष संजय यादव द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया। तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ, माला एवं तिलक लगाकर जिला अध्यक्ष संजय यादव, जिला संरक्षक सुरेन्द्र साहू, जिला सचिव संत कुमार साहू, ब्लाक अध्यक्ष भाठापारा प्रमोद ध्रुव, सिमगा, कोमल साहू, कसडोल मुरीत श्रीवास एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इसके पश्चात जिले के सभी ब्लाक अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष द्वारा अपने अपने विचार प्रस्तुत कर अपने अनुभव शेयर किया गया। कार्यक्रम में सम्मिलित शिक्षको एव...