Posts

*राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ प्रदेश नियमित सर्व शिक्षक फेडरेशन द्वारा सौंपा गया ज्ञापन* (कड़े प्रोटोकाल के बीच भी CM से मिलने में हुए सफल)

Image
राजनांदगांव (23।11।21) मुख्यमंत्री जी के भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम राजनांदगाँव में स्टाइपंड एवं परिवीक्षा अवधि मुद्दे पर मा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा गया ।  कार्यक्रम में CM साहब भेंट करने हेतु केवल और केवल सामाजिक संगठनों को अनुमति थी । केवल समाज प्रमुखों को प्रमुख रूप से सूचीबद्ध किया गया था, किसी भी शिक्षक संघ अथवा समितियों को भेंट करने नहीं दिया गया । छत्तीसगढ़ प्रदेश नियमित सर्व शिक्षक फ़ेडरेशन के पदाधिकारी चंद्रकिरण महिपाल जी, अभिषेक गिरेपुंजे, शिव सोनी जी, लुकेश साहू जी एवं ऋषिकेश झा के द्वारा CM साहब से भेंट हेतु निरंतर प्रयास किया गया।  किन्तु मुख्यमंत्री जी के सहायकों ने हमारा ज्ञापन स्वीकार किया ज्ञापन सफलता पूर्वक दूसरी बार जमा हो गया ।  भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम के बाद CM साहब के भोजन कार्यक्रम में अभिषेक गिरेपुंजे को मा. मुख्यमंत्री जी से मिलने का सूअवसर प्राप्त हुआ उक्त भोजन कार्यक्रम में कोई चर्चा नही की गयी किन्तु हर्ष की बात है फ़ेडरेशन द्वारा पुन: मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंप दिया गया है। फेडरेशन नियमित रूप से 2019 में नियु...

*छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ने दिवंगत शिक्षक के परिजनों को सहयोग राशि देकर दिवाली में बांटी खुशियां*

Image
मनेन्द्रगढ़ (23।10।2022) आज दिनांक 23/10/2022 को जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर मनेन्द्रगढ़ के ब्लॉक मनेंद्रगढ़ के दिवंगत साथी स्वर्गीय रविशंकर देवांगन जी के धर्मपत्नि श्रीमती मंजू देवांगन दीदी जी को छोटा सा आर्थिक सहयोग दीपावली के पावन पर्व पर उनके घर जाकर दिया गया। छ ग सहायक शिक्षक फेडरेशन  जिला मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर के ब्लॉक खंडगवां के सहायक शिक्षक साथियों के द्वारा 24900 रुपये तथा मनेन्द्रगढ़ ब्लाक से 1000 रुपये कुल राशि 25900 रुपये  दिया गया। सहयोग राशि देने के समय जिलाध्यक्ष श्री सुरेश कुमार नेताम,जिला सचिव श्री रामेश्वर प्रसाद खांडे,जिला कोषाध्यक्ष श्री लकेश कुमार ,जिला महासचिव नरहर सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष खड़गवां विनोद कुमार पैकरा,ब्लॉक सचिव श्री ओम प्रकाश ,ब्लॉक अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ श्री छत्रपाल रवि जी उपस्थित थे।

*रायपुर : रायपुर संभाग की प्रधान पाठक पदोंन्नति आदेश 2-3 दिन में हो जायेगी जारी, सहायक फेडेरेशन प्रतिनिधि मंडल ने प्रांताध्यक्ष मनीष मिश्रा की अगुवाई में किया JD रायपुर से मुलाकात*

Image
बलौदाबाजार (11।10।2022)। आज दिनांक 11/10/2022 को छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांत अध्यक्ष मनीष मिश्रा के साथ रायपुर संभाग के सभी 5 जिलों के जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एवं विभिन्न पदाधिकारी साथ में प्रदेश मीडिया प्रभारी राजू लाल टंडन, महामंत्री छोटे लाल साहू, बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष कोमल साहू, सिमगा ब्लॉक अध्यक्ष नीलम वर्मा, भाठापारा ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद ध्रुव, अन्य जिले के पदाधिकारी और  सहायक शिक्षक फेडेरेशन के सदस्यगण साथियों के साथ संयुक्त संचालक रायपुर  कार्यालय में रायपुर संभागीय संयुक्त संचालक के कुमार सर से प्रधान पाठक पदोन्नति विषय पर मुलाकात की गई। जिसमे फेडेरेशन के द्वारा अन्य जिले में जारी हो रहे प्रधान पाठक पदोंन्नति और रायपुर संभाग अंतर्गत आने वाले जिले में जो रही लेट लतीफी की बात प्रमुखता से उठाया गया। जिसमें संभागीय संयुक्त संचालक द्वारा यह जानकारी दिया गया कि पदोन्नति आदेश दो तीन दिन में जारी कर दिया जाएगा। इसके लिए सारी प्रक्रियाएं की जा रही है जिससे पदोंन्नति पस्चात पदोन्नत सहायक शिक्षको को किसी प्रकार की समस्या न हो।

*छत्तीसगढ़ नियमित सर्व शिक्षक कल्याण संघ प्रांतीय पदाधिकारियो की मीटिंग सम्पन्न, संगठन को ससक्त और मजबूत करने, साथ ही नवचयनित शिक्षको की छोटी बड़ी सभी समस्याओं को उठाने लिया गया निर्णय*

Image
10।10।2022(धमतरी) आज दिनांक 10।10।2022 सायं 7।30 को छत्तीसगढ़ नियमित सर्व शिक्षक कल्याण संघ के प्रांतीय पदाधिकारियो की आवश्यक बैठक वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से आयोजित किया गया। जिसमें लगभग सभी प्रांतीय पदाधिकारी और सभी संभागीय अध्यक्ष सम्मिलित हुए।मीटिंग में सवर्प्रथम प्रांताध्यक्ष दानेश्वर साहू एवं समस्त प्रांतीय पदाधिकारियो द्वारा विगत दिवस किये गए कार्यो की समीक्षा किया गया। जिसे और बेहतर बनाने और कमियों को दूर करने विचार रखा गया, सभी उपस्थित पदाधिकारियो द्वारा अपना अपना मत रखा गया जिसमें सभी के द्वारा चर्चा किया गया। बैठक में संगठन में साफ छवि वाले पदाधिकारियो को जोड़ने और उन्हें महत्ब देने कर चर्चा किया गया। प्रांताध्यक्ष दानेश्वर साहू ने कहा कि आगामी समय मे हमारे संगठन के कार्ययोजना ऐसे ही सर्वसम्मिति से बनाया जाएगा। साथ मे हमारा एक सूत्रीय प्रमुख लक्ष्य स्टाइपेंड़ मुक्त वेतन और परीविक्षा अवधि पूर्व की भांति 2वर्ष करवाना है। साथ मे समस्त जिलों में नवनियुक्त शिक्षको को होने वाली छोटी बड़ी समस्त समस्याओं से अवगत होकर या जानकारी मिलने पर उनका समाधान करने का प्रयास रहेगा। संगठ...

*भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय समय सारणी में परिर्वतन हेतु कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन**(शिक्षक संलग्निकरण समाप्ति और संभागीय संचालक को जल्द से जल्द पदोन्नति प्रस्ताव भेजने हेतु भी किया गया चर्चा)*

Image
बलौदाबाजार (21.03.2022) आज दिनांक 21.03.2022 को छत्तीगसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिला इकाई के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को भीषण गर्मी के चलते विद्यालय समय सारणी में परिवर्तन करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया। फेडरेशन के कार्य. जिलाध्यक्ष लोकनाथ सेन, बलौदाबाजार ब्लाक सचिव पंकज सोनी एवं कोषाध्यक्ष टीकेश्वर कनौजे द्वारा सर्वप्रथम जिला शिक्षा अधिकारी सी.एस. ध्रुव सर से मुलाकात करके भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय में बच्चों के तबियत खराब होने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए समस्त विद्यालयों को सुबह पाली में संचालित करने हेतु निवेदन किया गया। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि विद्यालय आगामी 1 अप्रैल से प्रातः कालिन संचालन किये जाने संबंधित आदेश पूर्व में ही जारी किया जा चूका है। इसमें परिवर्तन के लिए अलग से आदेश शासन के निर्देश पर ही जारी किया गया जा सकता है। फेडरेशन के द्वारा छ.ग. शासन के द्वारा जारी संलग्निकरण समाप्ति आदेश के जिले में पालन करने हेतु विषय रखा गया जिसमें बताया गया कि एकल शिक्षकीय, अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को छोड़कर बांकी के ...

*बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा सहायक शिक्षक वेतन विसंगति के मुद्दे को उठायेंगे विधानसभा में, जिला मुख्यायल में शिक्षक सदन के लिए भी जल्द आबंटन होगी स्थान*

Image
बलौदाबाजार (21.03.2022)। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिला इकाई बलौदाबाजार भाठापारा के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा सहायक शिक्षकों के एक सूत्रीय मांग वेतन विसंगति के समर्थन के लिए बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा से मुलाकात किया गया। जिसमें प्रतिनिधि मण्डल द्वारा विधायक महोदय को प्रदेश भर के सहायक शिक्षकों को समानुपातिक वेतन न मिलने के कारण प्रतिमाह 12,000-18,000रू. तक नुकसान की बात बताई गई जिस पर शर्मा जी द्वारा इस विषय को आगामी विधानसभा सत्र में प्रश्नकाल में रखने की बात कहीं गई।  छ.ग. सहायक शिक्षक फेडरेशन द्वारा बलौदाबाजार-भाठापारा जिला मुख्यालय होने के कारण शिक्षक संगठनों के द्वारा समय-समय पर प्रमुख बैठकों और छात्रहित में किये जाने वाले रचनात्मक कार्यों से अवगत कराया गया साथ ही बताया गया कि इन बैठकों और कार्यक्रमों के के लिए शिक्षकों द्वारा विभिन्न सामुदायिक एवं शासकीय भवनों का उपयोग किया जाता है परन्तु कई बार कार्यक्रम की अधिकता के कारण स्थान उपलब्ध न होने के कारण उद्यान, मैदान या खुले आसमान के नीचें भी बैठकों का आयोजन करना पड़ता है। अतः एक शिक्ष...

*सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति के मांग को लेकर फिर से आवाज होने लगी बुलंद, फेडरेशन द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपा गया ज्ञापन*

Image
बलौदाबाजार।(20.03.2022) छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बलौदाबाजार आगमन पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर करने के मांग को पुनः उठाया गया । मुख्यमंत्री के बलौदाबाजार आगमन पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिला सचिव संतकुमार साहू, जिला कार्य. अध्यक्ष लोकनाथ सेन, बलौदाबाजार अध्यक्ष मनोज साहू के नेतृत्व में मुलाकात करके पुरानी पेंशन बहाल करने के ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री महोदय को धन्यवाद ज्ञापन किया गया साथ ही फेडरेशन के वेतन विसंगति की मांग को उठते हुए अवगत कराया गया कि जब तक सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर नहीं किया जायेगा इसका असर पुरानी पेंशन, महंगाई भत्ता, गृहभाड़ा भत्ता सभी में पड़ेगा।  फेडरेशन द्वारा कहा गया कि यदि हमारा वेतन ही समानुपातिक नहीं रहा इसमें प्रतिमाह औसतन 14 से 18 हजार का नुकसान हो रहा है तो यदि हमें इसी के आधार पर पुरानी पेंशन में भी भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ेगा। वहीं मुल वेतनमान कम होने के कारण सहायक शिक्षकों को मिलने वाले पुरानी पेंशन के साथ ही, महंग...