*राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ प्रदेश नियमित सर्व शिक्षक फेडरेशन द्वारा सौंपा गया ज्ञापन* (कड़े प्रोटोकाल के बीच भी CM से मिलने में हुए सफल)

राजनांदगांव (23।11।21) मुख्यमंत्री जी के भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम राजनांदगाँव में स्टाइपंड एवं परिवीक्षा अवधि मुद्दे पर मा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम ज्ञापन सौंपा गया ।  कार्यक्रम में CM साहब भेंट करने हेतु केवल और केवल सामाजिक संगठनों को अनुमति थी । केवल समाज प्रमुखों को प्रमुख रूप से सूचीबद्ध किया गया था, किसी भी शिक्षक संघ अथवा समितियों को भेंट करने नहीं दिया गया । छत्तीसगढ़ प्रदेश नियमित सर्व शिक्षक फ़ेडरेशन के पदाधिकारी चंद्रकिरण महिपाल जी, अभिषेक गिरेपुंजे, शिव सोनी जी, लुकेश साहू जी एवं ऋषिकेश झा के द्वारा CM साहब से भेंट हेतु निरंतर प्रयास किया गया।  किन्तु मुख्यमंत्री जी के सहायकों ने हमारा ज्ञापन स्वीकार किया ज्ञापन सफलता पूर्वक दूसरी बार जमा हो गया । 
भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम के बाद CM साहब के भोजन कार्यक्रम में अभिषेक गिरेपुंजे को मा. मुख्यमंत्री जी से मिलने का सूअवसर प्राप्त हुआ उक्त भोजन कार्यक्रम में कोई चर्चा नही की गयी किन्तु हर्ष की बात है फ़ेडरेशन द्वारा पुन: मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंप दिया गया है। फेडरेशन नियमित रूप से 2019 में नियुक्त शिक्षको को स्टायपेंड से मुक्त रखने और प्रकाशित विज्ञापन के आधार पर 2 वर्ष परीविक्षा अवधि और 100% वेतन भुगतान के लिए नियमित रूप से मांग किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

*छत्तीसगढ़ नियमित सर्व शिक्षक कल्याण संघ प्रांतीय पदाधिकारियो की मीटिंग सम्पन्न, संगठन को ससक्त और मजबूत करने, साथ ही नवचयनित शिक्षको की छोटी बड़ी सभी समस्याओं को उठाने लिया गया निर्णय*

*भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय समय सारणी में परिर्वतन हेतु कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन**(शिक्षक संलग्निकरण समाप्ति और संभागीय संचालक को जल्द से जल्द पदोन्नति प्रस्ताव भेजने हेतु भी किया गया चर्चा)*