*भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय समय सारणी में परिर्वतन हेतु कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन**(शिक्षक संलग्निकरण समाप्ति और संभागीय संचालक को जल्द से जल्द पदोन्नति प्रस्ताव भेजने हेतु भी किया गया चर्चा)*
बलौदाबाजार (21.03.2022) आज दिनांक 21.03.2022 को छत्तीगसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के जिला इकाई के प्रतिनिधि मण्डल द्वारा कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को भीषण गर्मी के चलते विद्यालय समय सारणी में परिवर्तन करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया। फेडरेशन के कार्य. जिलाध्यक्ष लोकनाथ सेन, बलौदाबाजार ब्लाक सचिव पंकज सोनी एवं कोषाध्यक्ष टीकेश्वर कनौजे द्वारा सर्वप्रथम जिला शिक्षा अधिकारी सी.एस. ध्रुव सर से मुलाकात करके भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय में बच्चों के तबियत खराब होने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए समस्त विद्यालयों को सुबह पाली में संचालित करने हेतु निवेदन किया गया। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि विद्यालय आगामी 1 अप्रैल से प्रातः कालिन संचालन किये जाने संबंधित आदेश पूर्व में ही जारी किया जा चूका है। इसमें परिवर्तन के लिए अलग से आदेश शासन के निर्देश पर ही जारी किया गया जा सकता है। फेडरेशन के द्वारा छ.ग. शासन के द्वारा जारी संलग्निकरण समाप्ति आदेश के जिले में पालन करने हेतु विषय रखा गया जिसमें बताया गया कि एकल शिक्षकीय, अंग्रेजी माध्यम स्कूलों को छोड़कर बांकी के शेष विद्यालयों में जो शिक्षक संलग्न है उनको कार्यमुक्त करने आदेश पुर्व में भी दिये जा चुके है परन्तु फिर भी कोई शिक्षक वापस अपने मूल शाला मे ंनहीं आते तो उनके वेतन रोकने संबंधित कार्यवाही किया जायेगा। प्रतिनिधि मण्डल द्वारा पदोन्नति की प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए संभागीय संचालक को पदोन्नति प्रस्ताव भेजने के चर्चा करने पर बताया गया कि जिले में पदोन्नति प्रस्ताव बनाया जा चूका है जल्द ही उसे संभागीय संचालक को भेज दिया जायेगा। इसी क्रम में जिला स्तर पर पदोन्नति की प्रक्रिया भी चल रही है जिसका दस्तावेजी करण और अन्य कार्य किया जा रहा है साथ ही कोर्ट से स्टे हटने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार पदोन्नति प्रक्रिया जल्द से जल्द पूर्ण करने का प्रयास किया जायेगा। छ.ग सहायक शिक्षक फेडरेशन द्वारा उक्त जानकारियों के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को धन्यवाद ज्ञापन किया गया। साथ ही विद्यालय समय सारणी में परिर्वतन हेतु जिला कलेक्टर महोदय को भी ज्ञापन दिया गया।
Comments
Post a Comment