*सहायक शिक्षकों का वेतन विसंगति दूर करना हमारी पहली प्राथमिकता, लेकिन अन्य समस्याओं को भी समय-परिस्थिति के हिसाब से उठाना भी जरूरी: मनीष मिश्रा*

बलौदाबाजार। (06।03।2022) छ ग सहायक शिक्षक फेडरेशन बलौदाबाजार  भाठापारा जिले के स्थानीय पदाधिकारियों और शिक्षको से मुलाकात करने प्रान्ताध्यक्ष मनीष मिश्रा, प्रान्तीय सचिव सुखनंदन यादव, प्रान्तीय महासचिव कौशल अवस्थि एवं आलोक त्रिवेदी का जिला में आगमन हुआ। जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के स्थानीय बी.आर.सी. सभाकक्ष में स्वागत समारोह एवं सभा का आयोजन किया गया। जिले में सर्व प्रथम आये हुए प्रान्तीय पदाधिकारियों द्वारा माता सरस्वती के छायाचित्र में पूजा अर्चना करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसके पश्चात जिला अध्यक्ष संजय यादव द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया। तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ, माला एवं तिलक लगाकर जिला अध्यक्ष संजय यादव, जिला संरक्षक सुरेन्द्र साहू, जिला सचिव संत कुमार साहू, ब्लाक अध्यक्ष भाठापारा प्रमोद ध्रुव, सिमगा, कोमल साहू, कसडोल मुरीत श्रीवास एवं समस्त पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इसके पश्चात जिले के सभी ब्लाक अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष द्वारा अपने अपने विचार प्रस्तुत कर अपने अनुभव शेयर किया गया। कार्यक्रम में सम्मिलित शिक्षको एवं स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा प्रान्तीय पदाधिकारियों से वेतन विसंगति, पदोन्नति, ओल्ड पेंसन, लंबित महंगाई भत्ता आदि विषयों पर अपने प्रान्तीय पदाधिकारियों से चर्चा कर प्रश्न रखे गये जिस पर सभी प्रश्नों के जवाब पदाधिकारियों द्वार दिया गया। प्रान्तीय पदाधिकारियों के उद्बोधन की कड़ी में प्रान्तीय प्रतिनिधि आलोक त्रिवेदी द्वारा बहुत ही कम समय में सभी का आयोजन करने और अच्छी व्यवस्था के लिए जिले के पदाधिकारियों को बधाई दिया गया। प्रदेश महासचिव कौशल अवस्थि द्वारा पदोन्नति में आले वाली विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि नियमों के अंतर्गत जो भी मांग सहा. शिक्षक साथियों द्वारा किया जायेगा उसे पूरा करवाने हम प्रयासरत रहेंगें। प्रान्तीय सचिव सुखनंदन यादव द्वारा बताया गया कि फेडरेशन द्वारा हमेशा शिक्षक हित में काम किया गया है और आगे भी किया जायेगा। आज हमारा संगठन सबसे बड़े शिक्षक संगठन के रूप में जाना जाता है इसका कारण आप सबकी मेहनत और सहयोग है। प्रान्ताध्यक्ष मनीष मिश्रा द्वारा मंच से कहा गया कि फेडरेशन का पहला और प्रमुख मांग वेतन विसंगति दूर करना है, जिसके लिए मुख्यमंत्री के आवश्वासन के बाद हमरे हड़ताल स्थगित किया है यदि पदोन्नति के पश्चात इस पर विचार कर समाधान नहीं किया गया तो हम पुनः आंदोलन के लिए तैयार है।
 वेतन विसंगति के साथ ही अन्य प्रमुख मुद्दे जो सहा. शिक्षकों के लिए लाभदायक है उन्हें भी उठाना हमारा कर्तव्य है। समय परिस्थिति के हिसाब से पुरानी पेंशन, महंगाई भत्ता, पदोन्नति के संबंध मे भी विभिन्न मांग फेडरेशन द्वारा उठाया जाता है। अंत में जिला सचिव संत कुमार साहू द्वारा सभी जिले के आमंत्रण में आये हुए सभी प्रान्तीय पदाधिकारियों एवं बहुत ही कम समय में उपस्थिति देने वाले जिले के शिक्षको एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष लोकनाथ सेन द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अन्नू ध्रुव , लता वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ  बलौदाबाजार , सिमगा  से राम कुमार ध्रुव  जिला मीडिया प्रभारी साहेब लाल पटेल जिला संगठन मंत्री महेंद्र धृतलहरे ,  जिला महामंत्री मोहित  कैवर्त्य जिला संरक्षक   राजेंद्र पुरैना  ब्लॉक उपाध्यक्ष नवीन वर्मा , ब्लॉक सचिव पंकज सोनी, ब्लॉक मीडिया प्रभारी कुमार प्रसाद साहू ब्लॉक अध्यक्ष , पलारी ब्लॉक ब्लॉक उपाध्य्यक्ष घनश्याम प्रसाद राय,  सचिव चुरामन सिन्हा, ब्लॉक कोषाध्ययक्ष चुम्मन लाल साहू, ब्लॉक सङ्गठन सचिव भोजराम वर्मा, बेनीराम साहू, ब्लॉक कार्यकार्रणी सदस्य मानिक दास बंजारे, मया राम पटेल, दुर्गेश पटेल, रोहित वर्मा, संजय बाजपाई, प्रदीप वर्मा, अविनाश मिश्रा प्रमोद कुमार ध्रुव  ब्लॉक अध्यक्ष भाटापारा प्रमोद कुमार वर्मा उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू जितेंद्र पदम बार वीरेंद्र वर्मा बलौदाबाजार ब्लॉक कोषाध्यक्ष टिकेश्वर कन्नौजे, ब्लॉक मीडिया प्रभारी राम शरण वर्मा  ब्लॉक ,सनद साहू  उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

*राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ प्रदेश नियमित सर्व शिक्षक फेडरेशन द्वारा सौंपा गया ज्ञापन* (कड़े प्रोटोकाल के बीच भी CM से मिलने में हुए सफल)

*छत्तीसगढ़ नियमित सर्व शिक्षक कल्याण संघ प्रांतीय पदाधिकारियो की मीटिंग सम्पन्न, संगठन को ससक्त और मजबूत करने, साथ ही नवचयनित शिक्षको की छोटी बड़ी सभी समस्याओं को उठाने लिया गया निर्णय*

*भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय समय सारणी में परिर्वतन हेतु कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन**(शिक्षक संलग्निकरण समाप्ति और संभागीय संचालक को जल्द से जल्द पदोन्नति प्रस्ताव भेजने हेतु भी किया गया चर्चा)*