*सशिफे रायपुर संभाग और जिला इकाई बलौदाबाजार द्वारा शिक्षक पदोंन्नति हेतु रिक्त पद बढ़ाने और पदोंन्नति कि प्रक्रिया शुरू करने दिया गया ज्ञापन*

बलौदाबाजार (17।02।2021) छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई बलौदाबाजार भाठापारा और रायपुर संभाग द्वारा संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर को सहायक शिक्षक से शिक्षक पदोंन्नति हेतु सोसल मीडिया में जारी रिक्त पदों की जानकारी लेकर पद बढ़ाने ज्ञापन दिया गया। फेडरेशन द्वारा सम्पूर्ण  संभाग में इतने कम पद जारी होने को लेकर आश्चर्य व्यक्त किया गया की जहा पर गणित में 500, विज्ञान में 400, अंग्रेजी में 650 से अधिक पद केवल शिक्षा विभाग के स्कूलों में पदोंन्नति के लिए निकलने की संभवना थी अचानक इतने पद कम कैसे हो गये। फेडरेशन द्वारा कहा गया कि पूर्व में सीधी भर्ती हुई है अतः कुल रिक्तपद में जितने पद सीधी भर्ती हुए है उतने पद पदोंन्नति के लिए अलग किया जाए फिर शेष पदों में से 50-50% के आधार पर पदोंन्नति और सीधी भर्ती के लिए पदों का विभाजन किया जाए। यदि ऐसा नही किया गया तो सीधी भर्ती के लिए ज्यादा और पदोंन्नति के लिए कम पद मिलेंगे। जो सालो से पदोंन्नति की प्रतीक्षा कर रहे साथियो के साथ अन्याय होगा। उसी प्रकार से हिंदी/संस्कृत के जगह पर हिंदी और संस्कृत के अलग अलग कुल कितनो पदों में पदोंन्नति होगी इसकी जानकारी भी सार्वजनिक किया जाए। पदोंन्नति में शिक्षक संस्कृत के पद रिक्त होने पर स्नातकोत्तर संस्कृत को मौका दिया जाता है उसी प्रकार से शिक्षक अंग्रेजी के पद रिक्त होने पर स्नातकोत्तर अंग्रेजी को भी प्राथमिकता देने मांग किया गया है। फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा बिलासपुर, बस्तर, दुर्ग और अन्य संभागों में पदोंन्नति की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ने, प्राथमिक प्रधान पाठक पदोंन्नति आदेश जारी होने की जानकारी देते हुए रायपुर संभाग में भी जल्द से जल्द प्रक्रिया पूर्ण करते हुए, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला और शिक्षक पद पर पदोंन्नति आदेश जारी करने मांग किया गया। जिस पर जल्द ही कार्यवाही करते हुए, उचित निर्णय लेने और पदोंन्नति कि प्रक्रिया आगे बढ़ाने की जानकारी दी गई।

 युक्तियुक्तकरण के तहत कला के शिक्षको को अंग्रेजी, गणित और विज्ञान में शामिल करके  उनके विकल्प फॉर्म के आधार पर पढ़ाने अवसर दिया गया लेकिन उन पदों को वर्तमान में पदोंन्नति के लिए रिक्त नहीं माने जाने का विरोध भी संभागीय प्रतिनिधि मंडल द्वारा लोक शिक्षा संचालनालय जॉकर किया गया जिसमें नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने और विज्ञान, गणित अंग्रेजी के पद रिक्त होने पर और विकल्प वाले शिक्षको को मूल विषय मे सम्मिलित करके पदोंन्नति करने की बात कही गयी। मुलाकात करने वाले प्रतिनिधि मंडल में रायपुर जिलाध्यक्ष और संभाग प्रभारी हेम कुमार साहू, धमतरी जिला अध्यक्ष हुलेश चंद्राकर, बलौदाबाजार कार्यकारी जिला अध्यक्ष लोकनाथ सेन, टिकेश्वर कनौजे, बेनीराम साहू, टेमन सिंह साहू, रामेश्वर साहू आदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

*राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ प्रदेश नियमित सर्व शिक्षक फेडरेशन द्वारा सौंपा गया ज्ञापन* (कड़े प्रोटोकाल के बीच भी CM से मिलने में हुए सफल)

*छत्तीसगढ़ नियमित सर्व शिक्षक कल्याण संघ प्रांतीय पदाधिकारियो की मीटिंग सम्पन्न, संगठन को ससक्त और मजबूत करने, साथ ही नवचयनित शिक्षको की छोटी बड़ी सभी समस्याओं को उठाने लिया गया निर्णय*

*भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय समय सारणी में परिर्वतन हेतु कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन**(शिक्षक संलग्निकरण समाप्ति और संभागीय संचालक को जल्द से जल्द पदोन्नति प्रस्ताव भेजने हेतु भी किया गया चर्चा)*