*बलौदाबाजार जिले में पदोंन्नति प्रक्रिया के लिए एक ब्लॉक से जारी किया गया आदेश, गोपनीय प्रतिवेदन, चल अचल संपत्ति, अन्य जानकारी मांगी गई*
बलौदाबाजार (18.02.2022) सहायक शिक्षक से प्राथमिक प्रधान पाठक एवं शिक्षक पदोन्नति कार्यवाही सूचना हेतु सिमगा विकाशखण्ड से आदेश जारी किया गया। जिसमे निर्देशित किया गया है कि प्रधान पाठक प्राथमिक शाला पदोन्नति हेतु 01/01/2022 की स्थिति मे अन्तिम वरिष्ठता सूची जारी किया गया है, उस सूची अनुसार वरिष्ठता क्रमांक 1 से 1000 तक शिक्षकों के गोपनीय प्रतिवेदन, चल अचल संपति एवं अन्य जानकारी (पूर्व में फ़ाईल तैयार करने निर्देशित है) को तत्काल अपने कार्यालय में एकत्रित कर वर्गीकरण सूची तैयार कर उच्च कार्यालय को उपलब्ध कराया जाएगा । कहा गया है ध्यान रहे विभागीय जांच,न्यायालय प्रकरण, अनधिकृत लम्बी अनुपस्थित का उल्लेख अनिवार्यत: करेंगे । साथ ही उच्च वर्ग शिक्षक पदोन्नति हेतु निम्नांकित विषय वार नियुक्ति तिथि अनुसार सहायक शिक्षक एल बी के गोपनीय प्रतिवेदन, चल अचल संपति एवं अन्य जानकारी को तत्काल अपने कार्यालय में एकत्रित कर वर्गीकरण सूची तैयार कर इस कार्यालय को उपलब्ध कराने निर्देश किया गया है। जिसमे
01 अंग्रेजी _01/07/2018 तक सविलियन तक
02 हिंदी _10/03/1999
03 गणित_06/07/2010
04 विज्ञान_03/09/2008
Comments
Post a Comment