*पदोंन्नति हेतु पद बढ़ाने और विभिन्न त्रुटियों को लेकर फेडेरेशन द्वारा मुख्य शिक्षा सचिव से किया गया मुलाकात
*पदोंन्नति हेतु पद बढ़ाने और तकनीकी त्रुटियों को दूर करने लगातार उच्च अधिकारियों से मिलकर चर्चा और सुधार हेतु प्रयास जारी*
*आज दिनांक 21।02।2022 को मुख्य शिक्षा सचिव आलोक शुक्ला जी, JP रथ जी, सहायक संचालक JD से मिलकर फिर से विज्ञान, गणित और विभिन्न विषयों के पद बढ़ाने के लिए चर्चा किया गया, 17।02।2022 को भी उक्त विषय पर DPI और JD सर से मुलाकात किया गया था, लेकीन मंत्रालय में प्रवेश प्रतिबंधित होने के कारण मुख्य शिक्षा सचिव और शिक्षा सचिव से मुलाकात नही हो पाई थी, साथ जी ज्ञापन के आधार विभिन्न आदेश नही होने पर आदेश मांगा गया था और आदेश के साथ दुबारा आने कहा गया था, जिस पर आज 2019 शिक्षक भर्ती राजपत्र, 2019 नई शिक्षक भर्ती ज्ञापन, विकल्प के शिक्षको को मूल विषय शिक्षक मानने संबंधित मंत्रालय में आदेश, JD से पूर्व में जारी दिशा निर्देश, रिक्त पदों की आंकड़े, संगठन की ओर से गणना की कितना पद बढ़ाया जा सकता है आदि दस्तावेज के साथ प्रस्तुत किया गया साथ ही कहा गया कि प्रशासन शासन स्तर पर बार बार गणित, विज्ञान जैसे विषयों में बच्चो की गुणवत्ता कम होने की बात कही जाती है ऐसे में विषय विशेसज्ञ शिक्षको को अधिक से अधिक पदोंन्नति ढिया जाए जिससे मूलभूत विषयो की बेसिक ज्ञान बच्चो में विकशित हो सके*
*ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि जिन शिक्षको के द्वारा पूर्व में विकल्प के रूप में गणित, विज्ञान और अंग्रेजी पढ़ाया जा रहा है उन्हें मूल विषय मानकर गणित, अंग्रेजी और विज्ञान में पद बढ़ाकर, साथ ही पूर्व में सीधी भर्ती में जितने पद भरे गये थे उतने पद पदोंन्नति के लिए अलग आरक्षित रखे फिर शेष रिक्त पदों को सीधी भर्ती और पदोंन्नति के लिए 50-50% में विभाजित करें जिसेसे अधिक से अधिक संख्या में पदोन्नति हो सकेगी*
*बलौदाबाजार जिले की ओर से बात रखते हुए जारी वरिष्टता सूची में भारी त्रुटि की जानकारी दी गयी, जिमसे समान ब्लॉक के समान ब्लॉक में स्थानांतरण और प्रशासनिक स्थानांतरण वाले को भी जूनियर कर देने, योग्यता संबंधित त्रुटि, निलम्बित, कोर्ट केस आदि का उल्लेख न होना ऑफिशल त्रुटि के चलते कई शिक्षको की नियूक्ति, कार्यभार ग्रहण तिथि, ट्रांसफर तिथि, आदि विसयो की मौखिक चर्चा किया गया जिससे संभाग से जारी होने वाली अंतिम सूची में प्राप्त दावा आपत्ति के आधार पर सुधार होने की जानकारी दी गयी*👏🏻👏🏻👏🏻
Comments
Post a Comment