*मनीष मिश्रा को बहाल करने छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई द्वारा मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, मुख्य शिक्षा सचिव, शिक्षा सचिव, आयुक्त के नाम कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन*
बलौदाबाजार(18।02।2022)। राजनांदगांव जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष मनीष मिश्रा पर को विद्यालय से अनुपस्थित रहने और अधिकारियो से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए, निलम्बित किया गया है। मनीष मिश्रा जी द्वारा पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाने और किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार न हो इसके लिए प्रयास किया जा रहा था । ऐसे में उनको अचानक बिना किसी नोटिस या पूर्व सूचना सीधा निलंबित किया गया। जो कि बिल्कुल भी गलत है किसी भी कर्मचारी को सीधा निलंबित नही किया जा सकता पहले कारण बताओ नोटिस या अनुपस्थित दिवस का वेतन काटने की प्रक्रिया किया जाता है।
इस प्रकार एकतरफा निलम्बन प्रक्रिया को सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई बलौदाबाजार द्वारा गलत करार दिया गया एवं सहायक शिक्षकों के हितों के लिए काम करने वाले मुखिया को निलंबित करने को लेकर पुरे जिले के सहायक शिक्षकों में गुस्सा व्याप्त है। यदि तत्काल उनके निलंबन को रद्द करते हुए बहाल नहीं किया गया तो न केवल बलौदाबाजार जिला अपितु पूरे प्रदेश में सहायक शिक्षक आंदोलन की राह पकडेंगें। मिश्रा जी को निलंबित करने के आदेश को रद्द करते हुए उनकी बहाली की मांग को लेकर छ.ग सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई बलौदाबाजार-भाठापारा द्वारा मुख्यमंत्री, शिक्षामंत्री, मुख्य शिक्षा सचिव, शिक्षा सचिव और आयुक्त के नाम से ज्ञापन कलेक्टर बलौदाबाजार-भाठापारा को सौंपा गया। जिला अध्यक्ष संजय यादव और जिला सचिव संत कुमार साहू द्वारा सभी ब्लाक के पदाधिकारियों का प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर आगामी समय में इस प्रकार के तानाशाही पूर्ण रैवेये के विरोध में होने वाली विरोध प्रदर्शन के लिए तैयार रहने कहा गया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संजय यादव, जिला सचिव संत कुमार सालहू, जिला कार्य अध्यक्ष लोकनाथ सेन, जिला उपाध्यक्ष टेकराम वर्मा, जिला प्रवक्ता लुकेश्वर साहू, भाठापारा ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद ध्रुव, ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, कसडोल ब्लॉक अध्यक्ष मुरित श्रीवास, सचिव सुनील चेलक, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र पैकरा, सिमगा उपाध्यक्ष सुरेश कुमार वर्मा, संरक्षक गणपत साहू, बलौदाबाजार ब्लॉक मीडिया प्रभारी राम शरण वर्मा, संकूल अध्यक्ष खटियापाटी हरिश्चन्द्र मंडावी, कोहरौद लखेश्वर पटेल, राम कौशल वर्मा, सुशील ध्रुव, सहदेव निर्मलकर, घनश्याम ध्रुव, कृष्ण कुमार साहू आदि उपश्थित थे।
Comments
Post a Comment