बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लॉक इकाई बिलाईगढ़ ने मुख्यमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन…

बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष मनीष मिश्रा के निलंबन को वापस लेने और कार्यवाही शुन्य घोषित करने संघ इकाई बिलाईगढ़ द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञात हो कि शिक्षा विभाग में चल रहे पदोन्नति प्रक्रिया के मद्देनजर मनीष मिश्रा द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव एवं संयुक्त संचालक जिला दुर्ग से फोन करके शिक्षकों के पदोन्नति जो कि 31 जनवरी तक हो जाना चाहिए था, अभी तक लंबित क्यों? पूछा गया था। जिस पर शाला से अनुपस्थित बता कर मनीष मिश्रा को निलंबित कर दिया गया।
जिस पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रत्येक जिला एवं ब्लॉक इकाई इस कार्यवाही की घोर निंदा करता है साथ ही मनीष मिश्रा की शीघ्र बहाली की मांग करता है। वही बहाल नही किये जाने पर आगे उग्र आंदोलन की रणनीति तैयार करके आंदोलन किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव की होगी।

Comments

Popular posts from this blog

*राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को छत्तीसगढ़ प्रदेश नियमित सर्व शिक्षक फेडरेशन द्वारा सौंपा गया ज्ञापन* (कड़े प्रोटोकाल के बीच भी CM से मिलने में हुए सफल)

*छत्तीसगढ़ नियमित सर्व शिक्षक कल्याण संघ प्रांतीय पदाधिकारियो की मीटिंग सम्पन्न, संगठन को ससक्त और मजबूत करने, साथ ही नवचयनित शिक्षको की छोटी बड़ी सभी समस्याओं को उठाने लिया गया निर्णय*

*भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय समय सारणी में परिर्वतन हेतु कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन**(शिक्षक संलग्निकरण समाप्ति और संभागीय संचालक को जल्द से जल्द पदोन्नति प्रस्ताव भेजने हेतु भी किया गया चर्चा)*