*ग्रंथपाल एवं खेल (शिक्षक) के पद पर पदोन्नति के लिए जे डी रायपुर एवं सहा. शिक्षक अंतिम वरिष्ठता सुची में त्रुटी सुधार के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को छत्तीसगढ़ सहा. शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई बलौदाबाजार द्वारा दिया गया ज्ञापन*
बलौदाबाजार(04.02.2022)। आज दिनांक 04.02.2022 को छ.ग. सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई बलौदाबाजार-भाठापारा के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सहा. संचालक श्री राकेश शर्मा जी से मुलाकात करके जिले में जारी अंतिम वरिष्ठता सूची में त्रुटियों से अवगत कराया गया। साथ ही फेडरेशन द्वारा बताया गया कि एक ही ब्लाक में स्थानांतरण वाले कुछ शिक्षकों की वरिष्ठता समाप्त कर दिया गया है, व कुछ सहायक शिक्षकों की योग्यता अनुमति होने, सेवा पुस्तिका में इंद्राज होने और पूर्व में जारी दावा आपत्ति सूची में आपत्ति करने के पश्चात भी सुधार नहीं किया गया है साथ ही नियुक्ति तिथि और कार्यभार ग्रहण तिथि में भी अत्यधिक त्रुटिया है जिसकों बिना सुधारे ही जारी कर दिया गया है। अतः फेडरेशन द्वारा मांग किया गय है कि उक्त सूची में सुधार उपरांत ही पदोन्नति की प्रक्रिया किया जाये। यदि बिना सुधार के पदोन्नति की प्रक्रिया कियाा जाता है तो बहुत से पात्र सहा. शिक्षक पदोन्नति से छुट जायेंगे साथ ही त्रुटिपूर्ण आदेश जारी होता है तो शिक्षकों को सुधार के लिए बहुत परेशानियों को सामना करना पड़ेगा। इस पर सहा. संचालक द्वारा फेडरेश द्वारा प्राप्त सूची को जांच उपरांत आवयक कार्यवाही करने एवं त्रुटियों को दूर करवाने की बात कहीं गई। छ.ग .सहायक शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई बलौदाबाजार द्वारा संभागीय संयुक्त संचालक के नाम से ज्ञापन सौपतें हुए मांग किया गया है कि जिले के हायर सेकण्डरी और हाई स्कूलों में ग्रंथपाल और खेल शिक्षक के पद रिक्त है और जिले के बहुत से सहा. शिक्षक इसके लिए अनिवार्य योग्यता रखते है, अतः वर्तमान जारी पदोन्नति प्रक्रिया में सहायक शिक्षक एल.बी. से ग्रंथपाल एवं खेल शिक्षक के पद पर भी पदोन्नति हेतु वरिष्ठता सूची प्रकाशन करते हुए पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू किया जाये। संभागीय संचालक के नाम सौंपे गये ज्ञापन को तत्काल सहा. संचालक द्वारा संभागीय संचालक कार्यालय प्रेषित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने की जानकारी दी गई। फेडरेशन द्वारा जल्द से जल्द पदोन्नति प्रक्रिया पूर्ण करने की मांग भी किया गया। सहा. शिक्षक फेडरेशन के जिला इकाई प्रतिनिधि मण्डल में जिला सचिव संत कुमार साहू, कार्य. जिलाध्यक्ष एवं पलारी ब्लाक अध्यक्ष लोकनाथ सेन, बलौदाबाजार ब्लाक अध्यक्ष मनोज साहू, ब.बा. ब्लाक उपाध्यक्ष नरेन्द्र देवदास, ब.बा. ब्लाक कोषाध्यक्ष टिकेश्वर कनौजे सम्मिलित थे।
Comments
Post a Comment